Move to Jagran APP

विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

विद्यार्थियों को जल संरक्षण के बारे प्रेरित करने के लिए शुक्रवार को सरोजनी कालोनी के मुकंदलाल पब्लिक विद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:08 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:08 AM (IST)
विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया
विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

यमुनानगर (वि.) : विद्यार्थियों को जल संरक्षण के बारे प्रेरित करने के लिए शुक्रवार को सरोजनी कालोनी के मुकंदलाल पब्लिक विद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। अध्यापक वृंद, साक्षी सिक्का व गुरप्रीत ने जल संसाधनों के यथोचित प्रयोग, जल प्रदूषण के विभिन्न कारण, उनके समाधान, वर्षा जल का उचित प्रबंधन बारे चर्चा की। विद्यालय निदेशक शशि बाटला व प्रधानाचार्या डा. ममता वर्मा ने कहा कि जल मानव जीवन का आधार है, इसके बिना मानव जीवन के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यमुनानगर (वि.) : हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड की बैठक शुक्रवार को रामपुरा कालोनी की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जिला सचिव डा. धर्मवीर खटकड़ की अध्यक्षता में हुई। यह जानकारी जिला प्रेस सचिव महेंद्र सिंह कलेर ने दी। डा. खटकड़ ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। बीओसी अपने खंड में पौधारोपण अभियान चलाएं। इसके बाद जिला स्तर पर अभियान शुरु किया जाएगा। कलेर ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करना, बच्चों व अध्यापकों की वर्दी की डिमांड मांगकर पूरी करना, स्कार्फ देना, पदाधिकारियों के आइ कार्ड बनाना व कार्यकारिणी का विस्तार करने बारे चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने स्कूल में पौधों की रोपाई की। मौके पर डीओसी कब पवन कुमार, बुलबुल पूनम कौशल, नोडल अधिकारी खेमलाल सैनी, बीओसी स्काउट रादौर अनिल कांबोज, बीओसी गाइड बिलासपुर सवीना वर्मा, बीओसी गाइड जगाधरी मीनू कांबोज, बीओसी कब जगाधरी अनिल कंबोज, बिलासपुर रमेश भट्ट, बीओसी स्काउट सतपाल शर्मा, डीओसी स्काउट राकेश गुप्ता व विरेंद्र कुमार थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.