199 मरीजों ने कोरोना को हराया, दो की हुई मौत
जागरण संवाददाता यमुनानगर कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 192
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 192 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 199 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में अब 966 सक्रिय केस हैं। इनमें से 811 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में 10 हजार 932 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9777 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
शुक्रवार को गुरुनानकपुरा निवासी 78 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे मुलाना अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला को शुगर की भी बीमारी थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं लक्ष्मी गार्डन कालोनी निवासी 52 वर्षीय अधेड़ की मौत स्वामी विवेकानंद अस्पताल में हुई। उन्हें कोरोना संक्रमण होने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। नगर निगम की टीम ने सरकारी गाइडलाइन के तहत दोनों शवों का संस्कार किया।
2489 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित :
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि अब तक जिले से दो लाख 59 हजार 315 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 44 हजार 510 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 2489 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। बढ़ते केसों की वजह से जिले की रिकवरी दर गिर रही है। फिलहाल जिले की रिकवरी दर 89.43 फीसद पर है। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.21 फीसद पर पहुंच गया है। लोगों से अपील है कि वह नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। तभी कोरोना से बचा जा सकेगा। पात्रता के दायरे में आने वाले लोग वैक्सीनेशन जरूर कराई। किसी भी तरह की अफवाह में न आए।