बेरोजगारों को ठगने का आरोपित मोहित कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विदेश भेजने व नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने के आरोपित मोहित को बूड़यिा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन पहले भगोड़ा घोषित किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपित को कोच्चि एयरपोर्ट से पकड़ा गया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विदेश भेजने व नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने के आरोपित मोहित को बूड़यिा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन पहले भगोड़ा घोषित किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपित को कोच्चि एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। वह मलेशिया जाने की फिराक में था।
गांव फतेहपुर के राकेश कुमार, बहरामपुर के कर्मचंद आदि ने बूड़यिा पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कुलदीप व अक्षय से जान पहचान थी। उन्होंने विदेश भेजने का झांसा दिया। उन्हें बताया कि मोहित व उनका पिता रमेश कुमार भी उनके साथ कार्य करते हैं। आरोपितों ने उन्हें सिगापुर का वीजा दिलाने की बात कही थी। जिसके बदले में आरोपितों ने पांच-छह युवकों से करीब आठ लाख रुपये ले लिए। पैसे देने के बाद भी जब उनका वीजा नहीं आया, तो उन्होंने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगे। जिस पर मोहित ने उन्हें बैंक ऑफ बडौदा के चेक दे दिए। जब यह चेक बैंक में लगाए, तो बाउंस हो गए। कई बार इस संबंध में पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपित टालमटोल करते रहे। जिस पर पीड़तिों ने एसपी को शिकायत दी थी। 23 अक्टूबर 2018 को आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपित मोहित का पिता व अन्य आरोपित पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिए थे। मोहित फरार चल रहा था।