Move to Jagran APP

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

विधायक श्याम सिंह राणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटों का भी निरीक्षण किया। किसानों ने उनको बताया कि यमुना में आई बाढ़ के कारण उनकी फसलें जलमग्न हो गई हैं। उनको भारी नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 08:34 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 08:34 AM (IST)
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

संवाद सहयोगी, जठलाना : विधायक श्याम सिंह राणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटों का भी निरीक्षण किया। किसानों ने उनको बताया कि यमुना में आई बाढ़ के कारण उनकी फसलें जलमग्न हो गई हैं। उनको भारी नुकसान हुआ है। भूमि कटाव भी लगातार रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से बचाव के लिए लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यमुना पर पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। यह पुल बनने से हरियाणा व उप्र के किसानों को काफी फायदा होगा। इस दौरान हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट वरयाम सिंह ने भी भूमि कटाव व बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। मौके पर निगरानी कमेटी के सदस्य अर्जुन पंडित भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.