विधायक ने किया 31.61 लाख से बने आंबेडकर भवन का शिलान्यास
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि भारत के आम आदमी के मसीहा थे। यह बात विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने चनेटी गांव में आंबेडकर भवन का शिलान्यास करने के बाद कहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि भारत के आम आदमी के मसीहा थे। यह बात विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने चनेटी गांव में आंबेडकर भवन का शिलान्यास करने के बाद कहे। इस भवन के निर्माण में लगभग 31.61 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। उन्होंने कहा कि हमें देश को जातियों में नहीं बांटकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास हो रहा है। शहर के विकास के लिए भी खुले दिल से राशि स्वीकृत कर रहे हैं। कोई भी वार्ड या गांव ऐसा नहीं रहेगा जहां विकास कार्य नहीं किए जाएंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश, अशोक चनेटी, संगीता ¨सघल, राकिब सरपंच, अनिल कांबोज, मेघनाथ, दीपक, नीतीश व रोहित उपस्थित थे।