विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई की सड़क हादसे में मौत
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के बीच से गुजर रहे सहारनपुर हाईवे पर भारी वाहन ने बाइक सवार से जा रहे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई श्यामसुंदर अरोड़ा को कुचल दिया। उनकी मौके पर हीमौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन फानन में शव को अस्पताल में लाया गया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के बीच से गुजर रहे सहारनपुर हाईवे पर भारी वाहन ने बाइक सवार से जा रहे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई श्यामसुंदर अरोड़ा को कुचल दिया। उनकी मौके पर हीमौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन फानन में शव को अस्पताल में लाया गया। उधर, सूचना पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, स्पीकर कंवरपाल, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी भी अस्पताल पहुंचे। डीएसपी हेडक्वार्टर रणधीर सिंह का कहना है कि हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए सीआइए सहित चार टीम गठित कर दी है। साइबर सेल को भी लगा दिया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि हादसा किस वाहन से हुआ है।
विधायक के गांव एमटी करेहड़ा में खेतीबाड़ी का कार्य उनके भाई 72 वर्षीय श्याम सुंदर देखते हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से गांव से लौट रहे थे। जब वह संत निश्चल ¨सह स्कूल के पास पहुंचे तो भारी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
कार्यक्रम में थे विधायक
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रात के समय एक कार्यक्रम में थे। तभी उन्हें भाई की मौत की सूचना मिली। कार्यक्रम में स्पीकर कंवरपाल, जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी भी मौजूद थे। उन्होंने विधायक को संभाला।