विधायक ने कामगारों के बीच केक काटकर मनाई शादी की वर्षगांठ
विधायक ने कामगारों के बीच केक काटा और सभी को खाद्य सामग्री भी बांटी। उन्होंने कहा कि पलायन कर रहे कामगारों की हर तरह से सहायता की जा रही है। उनको खाद्य सामग्री वितरित किए जाने के अलावा उनके गृह जिले में भेजने की व्यवस्था की गई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपनी शादी की वर्षगांठ अलग ही अंदाज में मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेहड़ा गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचे। यहां रुके कामगारों के बीच इस खुशी को सांझा किया। विधायक ने कामगारों के बीच केक काटा और सभी को खाद्य सामग्री भी बांटी। उन्होंने कहा कि पलायन कर रहे कामगारों की हर तरह से सहायता की जा रही है। उनको खाद्य सामग्री वितरित किए जाने के अलावा उनके गृह जिले में भेजने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर डीएसपी सुभाष चंद, नितिन कपूर, कंचन, शशि दुरेजा, रोबिन कपूर, एसएचओ सुखबीर सिंह, प्रिया अरोड़ा, जसविद्र व अन्य उपस्थित थे।