पोकलाइन से हो रहा गुमथला में खनन, पुलिस ने तीन पकड़ी, दो फरार
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अवैध खनन व ओवरलो¨डग के खिलाफ रादौर क्षेत्र के लोगों की महापं
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अवैध खनन व ओवरलो¨डग के खिलाफ रादौर क्षेत्र के लोगों की महापंचायत के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन व ओवरलो¨डग रोकने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी बनाने के निर्णय को डीसी गिरीश अरोड़ा ने भी सराहा है। इसी कड़ी में रविवार की देर शाम पुलिसने गुमथला, नगली ब्लॉक के घाटों पर छापेमारी की। मौके पर यमुना नदी में पांच पोकलाइन खनन कर रही थी। पुलिस को देखते ही दो संचालक अपनी पोकलाइन लेकर फरार हो गए। जबकि तीन मौके पर पकड़ी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से हडकंप मच गया। पुलिस ने अवैध खनन की वीडियो भी बनाई है।
एनजीटी ने पोकलाइन से खनन करने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद भी पोकलाइन से खनन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह खनन हो रहा है। इसे रोकने के लिए ही ग्रामीण अब एकजुट हुए हैं, क्योंकि अवैध खनन की वजह से ग्रामीणों की सैंकड़ों एकड़ जमीन यमुना में समा गई है। अब अवैध खनन को रोकने का बीड़ा ग्रामीणों ने खुद उठाया है। ग्रामीणों ने इसके लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने अपनी लिखित मांग के संबंध में डीसी गिरीश अरोड़ा को भी ज्ञापन दिया था। रविवार की शाम को पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर गुमथला, नगली घाट पर छापेमारी की। वहां से तीन पोकलाइन पकड़ी गई है।