Move to Jagran APP

फूड प्रोसेसिग मशीन की जानकारी लेने मुंबई से दामला पहुंची मिस इंडिया सुमन राव

मिस इंडिया सुमन राव मुंबई से दामला गांव पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता धर्मवीर कांबोज से उनकी फूड प्रोसेसिग मशीन की जानकारी ली। उन्होंने गांव में सीखा कि किस प्रकार ग्रामीण महिलाएं छोटा किसान व मजदूर अपने को स्वावलंबी बना रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 08:34 AM (IST)
फूड प्रोसेसिग मशीन की जानकारी लेने मुंबई से दामला पहुंची मिस इंडिया सुमन राव
फूड प्रोसेसिग मशीन की जानकारी लेने मुंबई से दामला पहुंची मिस इंडिया सुमन राव

संवाद सहयोगी, रादौर : मिस इंडिया सुमन राव मुंबई से दामला गांव पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति अवार्ड विजेता धर्मवीर कांबोज से उनकी फूड प्रोसेसिग मशीन की जानकारी ली। उन्होंने गांव में सीखा कि किस प्रकार ग्रामीण महिलाएं, छोटा किसान व मजदूर अपने को स्वावलंबी बना रहे हैं।

loksabha election banner

उनके साथ मुंबई से आए हनी-बी नेटवर्क के सहयोगी जयदीप मंडल की टीम और मिस इंडिया ने मजदूरों, कृषकों व नवाचारी उद्यमियों को प्रोत्साहित भी किया। हनी-बी नेटवर्क के प्रधान प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने भारत के ग्रास रुट इनोवेटर्स, किसान मजदूर व आमजन द्वारा किए गए अविष्कारों व नवाचारों की जानकारी दी।

सुमन राव ने आम व अमरूद का जूस, एलोवेरा का जैल, साबुन, तुलसी का अर्क आदि की पैकिग और लेबलिग में महिलाओं का हाथ बंटाया।

राव ने छह घंटे धर्मवीर कांबोज की वर्कशॉप व उनके परिवार के साथ बिताए। धर्मवीर के बेटे प्रिस कांबोज ने मिस इंडिया व उनकी टीम को मशीन बनाने की प्रक्रिया, वर्कशॉप का दौरा व उसमें किए गए सारे सुधारों को चरणबद्ध तरीके से बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.