Move to Jagran APP

दुष्कर्म : महिला ने चाचा ससुर तो किशोरी ने बहन के देवर पर लगाया आरोप

महिला थाने में दो अलग-अलग मामले दुष्कर्म के दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 02:32 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 06:37 AM (IST)
दुष्कर्म : महिला ने चाचा ससुर तो किशोरी ने बहन के देवर पर लगाया आरोप
दुष्कर्म : महिला ने चाचा ससुर तो किशोरी ने बहन के देवर पर लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

महिला थाने में दो अलग-अलग मामले दुष्कर्म के दर्ज हैं। इनमें एक किशोरी के साथ उसकी ही बहन के देवर ने दुष्कर्म किया तो महिला के साथ उसके चाचा ससुर ने वारदात की। दोनों मामले एक से तीन माह पुराने हैं।

अंबाला निवासी किशोरी की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक छछरौली के गांव में उसकी बहन की शादी हुई है। मार्च माह में वह अपनी बहन के पास आई थी। आरोप है कि बहन का देवर रिकू उसे अपने साथ लेकर जगाधरी गया था और वहां एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी। करीब एक माह तक वह अपनी बहन के पास रही। इस दौरान आरोपित ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। यहां से किशोरी अपने घर पहुंची तो परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की अंबाला पुलिस को शिकायत दी। वहां से जीरो एफआइआर दर्ज कर यहां महिला थाने में केस ट्रांसफर किया गया है। उधर, एक अन्य मामले में जगाधरी निवासी महिला ने अपने चाचा ससुर विक्की पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक दिन अकेला पाकर विक्की ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित का जब भी मौका लगता, वह उसके साथ गलत काम करता। तंग आकर महिला ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।महिला थाना प्रभारी सीमा रानी ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.