गर्भवती छात्रा ने काउंसिलिंग में खोला राज, बताया कहां हुआ था दुष्कर्म
सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा को किसने गर्भवती किया। इस मामले में पीड़िता ने पूछताछ में राज खोला है।
जेएनएन, यमुनानगर। अर्जुन नगर चौकी एरिया की कॉलोनी निवासी सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा को किसने गर्भवती किया। इस मामले में पीड़िता ने पूछताछ में राज खोला है। काउंसलिंग में छात्रा आरोपित का नाम तो नहीं बता पाई, लेकिन उसने उसके साथ हुए दुष्कर्म का ब्यौरा दिया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता अभी PGI चंडीगढ़ में भर्ती है।
रिपोर्ट के मुताबिक पांच-छह माह पहले किशोरी डिपार्टमेंटल स्टोर पर जा रही थी। इस दौरान तीन लड़के आए। उनमें से दो वापस चले गए, जबकि एक ने किशोरी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया।
कुछ दिन पहले किशोरी की तबियत खराब हो गई थी। पेट में दर्द होने पर परिजन उसे चंडीगढ़ पीजीआइ लेकर गए। यहां पर पता लगा कि किशोरी 21 हफ्ते की गर्भवती है। सिटी एसएचओ जगाधरी राकेश राणा ने बताया कि काउंसिलिंग रिपोर्ट के आधार केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, लीगल अधिकारी रंजन शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को स्थानीय चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम किशोरी की काउंसिलिंग के लिए चंडीगढ़ जाएगी। काउंसिलिंग के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।