Move to Jagran APP

वर्षों तक जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

पड़ोस में रहने वाला युवक वर्षों तक महिला से धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 13 Mar 2018 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 08:39 PM (IST)
वर्षों तक जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी
वर्षों तक जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

जेएनएन, यमुनानगर।  एक महिला ने व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उधर, रादौरी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई।

loksabha election banner

जोगिंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय महिला के मुताबिक बात 2009 की है। वह किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कर्ण उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

महिला के मुताबिक इसके बाद कर्ण अक्सर उसे अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। महिला उसकी धमकी के कारण किसी से कुछ बता नहीं पाई, लेकिन अब उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। महिला ने कर्ण से खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। बहरला, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित कर्ण के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक केस दर्ज

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। गांव रादौरी निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वो करीब वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का सुनील उनके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित सुनील के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ेंः प्रेमी जोड़ा कोर्ट पहुंचा शादी करने, फिर परिजनों ने जो सरेआम किया वो सबने देखा...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.