Move to Jagran APP

यमुनानगर में गूंगी-बहरी महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

एक गांव में दिव्यांग महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। चूंकि पीड़िता बोल व सुन नहीं सकती, इसलिए वह किसी को अपना दर्द नहीं बता सकी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 08:57 PM (IST)
यमुनानगर में गूंगी-बहरी महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
यमुनानगर में गूंगी-बहरी महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, यमुनानगर। थाना छप्पर एरिया के एक गांव में दिव्यांग महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। चूंकि पीड़िता बोल व सुन नहीं सकती, इसलिए वह किसी को अपना दर्द नहीं बता सकी। किसी तरह उसने इशारों में पिता को बुलवाने के लिए पति को कहा।पिता गांव पहुंचा तो पीड़िता ने उन्हें इशारों में अपना दर्द बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने में पहुंचे और शिकायत दी।

loksabha election banner

26 वर्षीय पीड़िता की शादी 2015 में हुई थी। उसका पति मजदूरी करता है। शिकायत के मुताबिक 17 अगस्त को वह खेतों की ओर गई थी। रास्ते में उसे तीन लोगों ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। महिला किसी तरह घर पहुंची। उसने इशारों में पति को अपने साथ हुई घटना बताने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी बात नहीं समझ सका। अगले दिन पीड़िता ने पिता को बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

आसपास के संदिग्धों की कराई पहचान

महिला पढ़ी लिखी नहीं है। परिजनों के अनुसार वह आरोपितों को पहचान सकती है, इसलिए पुलिस ने आसपास के संदिग्धों को उसके सामने लाकर पहचान कराई, लेकिन आरोपितों का कोई पता नहीं लग सका। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी भी आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से भी नमूने लिए गए हैं।

युवती से ननदोई ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर सास-ननद ने पीटा

उधर, चरखी दादरी के एक गांव निवासी युवती से उसके ससुराल में नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके ननदोई ने दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसकी सास व ननद ने उसे पीटा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी पानीपत क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसका पति मुंबई में कार्य कर रहा है। वह कभीकभार ही गांव में आता है। 16 अगस्त को उसकी ननद व ननदोई उसकी ससुराल में आए हुए थे। उसका ननदोई लंबे समय से उसके ऊपर बुरी नीयत रखता था।

उस दिन ननद-ननदोई ने उसे शीतल पेय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह अचेत हो गई। बाद में ननदोई ने उससे दुष्कर्म किया। उसने इसका विरोध किया तो सास व ननद ने उसे बुरी तरह पीटा। इस पर उसने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब उसका भाई उसे लेने ससुराल गया तो उसके साथ भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की।

जीजा ने पिस्तौल के बल पर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

वहीं, प्रदेश में दुष्कर्म की अन्य घटना सोनीपत में हुई। जींद से सोनीपत में अपनी बहन से मिलने के लिए गई एक महिला से उसके जीजा ने पिस्तौल के बल पर दुराचार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने एक साल पहले उससे दुराचार किया था और अब भी परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी देकर उसे पास आने का दबाव डाल रहा था। जब इसके बारे में उसकी बहन को बताया तो उसने भी आरोपित का सहयोग किया। पुलिस ने पीडि़त की बहन और जीजा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सोनीपत पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दी है।

पीड़िता ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले वह अपनी बहन से मिलने के लिए सोनीपत गई थी। वहां पर उसके जीजा ने उसे पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी देकर उससे दुराचार किया। जब इस बारे में अपनी बहन को बताया तो उसने कुछ नहीं कहा और उल्टा उसे ही धमकी देने ली।

इसके बाद वह घर पर आ गई और डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। मगर इस दौरान उसका जीजा लगातार उस पर सोनीपत आने के लिए दबाव डालता रहा। जब उसने मना किया तो उसने उसके परिवार के लोगों को मारने की धमकी दी। बार-बार परेशान करने से उसने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.