Move to Jagran APP

नशा देकर भाई व दोस्तों से करवाया पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

पति ने रिश्ते की सारी मर्यादाएं तोड़ दी। उसने अपनी ही पत्नी को हवस का शिकार बना दिया। पति ने भाई व दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 03:41 PM (IST)
नशा देकर भाई व दोस्तों से करवाया पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी
नशा देकर भाई व दोस्तों से करवाया पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

जेएनएन, यमुनानगर। महिला ने अपने ही पति पर उसका सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि पति उसे नशा देता था और अपने भाई व दोस्तों से उसका सामूहिक दुष्कर्म करवाता था। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है। महिला ने पति पर उसे जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

महिला के मुताबिक उसकी शादी सहारनपुर के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति उससे गलत काम कराना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति उससे मारपीट करता था। बाद में पति ने उसे नशा देना शुरू कर दिया। नशे की हालत में उसका पति, जेठ व उनके दो दोस्त उससे वर्ष 2018 व 2019 में सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

महिला के मुताबिक उसने कई बार विरोध किया तो चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वह अपने मायके आई तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी। महिला थाने की एएसआइ बलजीत कौर का कहना है कि महिला ने पति पर गलत काम कराने का आरोप लगाया है। नशा देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म कराया गया। शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

युवती व महिला सेे दुष्कर्म 

उधर, यमुनानगर में ही युवती व महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी आजाद नगर कॉलोनी निवासी अमित के साथ दोस्ती थी। छह मई 2019 को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अमित ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे परिजनों को बताया। वहीं, जगाधरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी कल्याण नगर निवासी जोगिंद्र सिंह के साथ पहचान थी। 16 नवंबर 2019 को आरोपित ने उसे अपने घर बुलाया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.