कांग्रेस के विकास कार्यो का उद्घाटन कर रही भाजपा : बतरा
मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर श्याम सुंदर बतरा ने फकीरमाजरा, चूहड़पुर का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर श्याम सुंदर बतरा ने फकीरमाजरा, चूहड़पुर का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्री कांग्रेस के करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगार घूम रहा है। सरकार के चारों विधायक होने के बाद भी जिले में कोई भी बड़ा कार्य नहीं हुआ। इस दौरान इस्लामुद्दीन नगली, तेजबीर ¨सह, मनफूल, विक्रम ¨सह, रणबीर ¨सह, हाजी फाकिरिया , सुरेंद्र ¨सह नम्बरदार, बलबीर ¨सह, सरपंच अदरीश, सरदार रघबीर ¨सह भी मौजूद रहे।