मानसिक परेशान व्यक्ति ने घर में लगाया फंदा
गांधीनगर में 45 वर्षीय बलविद्र सिंह ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय उसने फंदा लगाया परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्हें शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधीनगर में 45 वर्षीय बलविद्र सिंह ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय उसने फंदा लगाया, परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। लौटने पर उन्हें शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, बेरोजगार होने के कारण बलविद्र मानसिक परेशान चल रहा था। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
उधर, हरिनगर का 43 वर्षीय धर्मेद्र कार चालक था। वह कमानी चौक पर बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी कुछ दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके अलावा, रोड छप्पर में सड़क किनारे आम के पेड़ पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा। उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।