वार्षिक खेल उत्सव में महक, आरती, हिमांशु, रूपेश सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने
स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के मैनेजर पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा व बालकिशन ने संयुक्त रूप से किया।
संवाद सहयोगी, रादौर : स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के मैनेजर पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा व बालकिशन ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता पीटीआइ अध्यापिका चंचल सचदेवा की देखरेख में आयोजित हुई। जिसमें प्री-नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल की ¨प्रसिपल रेणु शांडिल्य ने बताया कि प्रतियोगिता में बैलून रेस, गारलैंड रेस, बॉल रेस, हर्डल रेस, मंकी रेस, पार्टनर रेस, ड्रैगन रेस, थ्रीलेग रेस, म्यूजिकल चेयर रेस आयोजित की गई। छात्रों में महक, आरती, हिमांशु, रूपेश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। स्टाफ सदस्यों की दौड़ में रिजू कांबोज ने प्रथम, रीटा ने दूसरा व पुष्पा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रबंधक पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। सभी को खेलों में भाग लेना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। जिससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है।