मेयर व दो पार्षद आए आगे, बोले-नर सेवा ही नारायण सेवा
दैनिक जागरण की हमारी गली-हमारे जिम्मे महायज्ञ में शामिल होते हुए नगर निगम के मेयर व दो पार्षद अपने-अपने वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दैनिक जागरण की हमारी गली-हमारे जिम्मे महायज्ञ में शामिल होते हुए नगर निगम के मेयर व दो पार्षद अपने-अपने वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में लोग घरों में हैं। लोग अपने कामकाज पर नहीं जा पा रहे हैं। इनको खाना पहुंचाना हम सभी का दायित्व बनता है। इनसेट : 42
कोई भूख न सोए, खुद निगरानी रख रहा हूं : मेयर
मेयर मदन चौहान ने बताया कि एरिया के हिसाब से जरूरमंद परिवारों की सूची तैयार कर ली है। उनके घर पर ही कच्चा राशन पहुंचाया जा रहा है। इसमें दाल, चावल, दाल, चीनी, सरसों का तेल, हल्दी, मिर्च, जीरा सहित किट है। कोई भी व्यक्ति शहर में भूखा न सोए। इस दिशा में काम किया जा रहा है। इस पर खुद ही निगरानी रख रहे हैं। यहां से भी कॉल आती है। वहां पर मदद पहुंचाई जा रही है। रेड क्रास, दानीसज्जन व अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से कुछ एरिया चिहित कर सुबह शाम का भोजन तैयार कर घर भेजा रहा है। इस काम में शहर के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है।
इनसेट फोटो 43
महिलाएं स्वयं कर रही खाना तैयार
वार्ड-13 की पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि वार्ड की आठ गलियों में जरूरतमंद परिवारों को खाना पहुंचाया जा रहा है। यह खाना जम्मु कॉलोनी की महिलाएं स्वयं तैयार कर रही हैं। उन लोगों की लिस्ट तैयार की हुई जिनको इस घड़ी में खाने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि वार्ड की किसी भी गली में जरूरमंद परिवार को भूख से नहीं सोने दिया जाएगा। वे स्वयं निगरानी रख रही हैं। इस दिनों पूरा फोकस इस काम पर है। महिलाएं अपने घरों से कच्चा राशन लेकर आती हैं। तैयार राशन को परिवारों तक पहुंचाने के लिए वॉलेंटियर की टीम बनाई हुई है। इस कार्य में कन्हैया फैक्टरी व पूर्णभक्त फैक्टरी ओर से भी सहयोग मिल रहा है। वार्ड की अन्य गलियों में जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इनसेट फोटो 44
छह गलियों में पहुंचा रहे खाना
वार्ड-21 के पार्षद अभिषेक शर्मा ने छह गलियों में खाना पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। हर दिन 400-500 जरूरतंद लोगों को खाना पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 10 वॉलेंटियर की टीम तैयार की है। इसके अलावा वार्ड की सभी गलियों में उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके पास इस दौर में खाने का संकट है। अभिषेक शर्मा का कहना है कि आज पूरा देश आपदा के दौर से गुजर रहा है। हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाएं ताकि कोई भी जरूरमंद व्यक्ति भूखा न सोए। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। उनका कहना है कि वार्ड की किसी भी गली में कोई जरूरतमंद भूखा न सोए, इसके लिए सभी को आगे आना होगा। इनसेट
यह अच्छी मुहिम है। जन-प्रतिनिधि व प्रशासन अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रहे हैं। आपदा के इस दौर में हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने सहयोग की आहुति डालें।
मुकुल कुमार, डीसी, यमुनानगर।