विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamuna Nagar: मौलवी ने नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठे तीन लाख रुपये

By Avneesh kumar Edited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Fri, 16 Jun 2023 06:31 PM (IST)

Yamuna Nagar महिला को नशीला पदार्थ देकर मौलवी ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में अश्लील वीडियो ...और पढ़ें

Yamuna Nagar: मौलवी ने नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म : जागरण
Yamuna Nagar: मौलवी ने नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म : जागरण

यमुनानगर, जागरण संवाददाता: फर्कपुर थाना एरिया की कालोनी निवासी 41 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ देकर मौलवी ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

घर पर आया था मौलवी, पानी में दिया था नशीला पदार्थ

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति ज्यादा शराब पीता था। जिस कारण वह बहुत परेशानी थी। वह अपने पति की शराब छुड़ाना चाहती थी। इस बीच उनके घर पर उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायवाला निवासी साजेब फर्नीचर का काम करने आया था। उसने बताया था कि सहारनपुर के मोहल्ला खाता खेड़ी जैन बाग निवासी दिलशाद मौलवी है। वह शराब की लत छुड़वा देगा। वह उसकी बातों में आकर मौलवी का नंबर ले लिया। उसके बात की। जनवरी 2018 में मौलवी उनके घर पर आया, तब उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। आरोपित मौलवी ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद उसे नशा हो गया तब आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सहेली व सहेली के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो

आरोपित ने दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाई। अब आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उससे तीन लाख रुपये ले चुका है। दो लाख रुपये की और मांग कर रहा है। पैसा देने से मना करने पर आरोपित ने उसकी वीडियो सहेली व सहेली के पति के मोबाइल पर भेज दी। बाद में पता चला कि आरोपितों का ग्रुप है। वह लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। इसमें साजेब, मोहित व मौलवी शामिल हैं।