Move to Jagran APP

शहीद किसी कौम के नहीं, सभी के सांझे : सुख राम

शहीद उधम सिंह कांबोज युवा मोर्चा की ओर से जगाधरी बूड़िया चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद उधम सिंह कांबोज को नमन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 05:51 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:15 AM (IST)
शहीद किसी कौम के नहीं, सभी के सांझे : सुख राम
शहीद किसी कौम के नहीं, सभी के सांझे : सुख राम

जासं, यमुनानगर : शहीद उधम सिंह कांबोज युवा मोर्चा की ओर से जगाधरी बूड़िया चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद उधम सिंह कांबोज को नमन किया गया। प्रधान संजीव कांबोज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पांवटा साहिब से विधायक सुख राम, गन्नौर से विधायक मदन लाल कांबोज व मेयर मदन चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

loksabha election banner

आर्य कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने कहा कि शहीद किसी कौम के नहीं बल्कि सभी के होते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सतीश चौपाल ने कहा कि हमें शहीदों के जीवन से प्ररेणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। इस मौके पर नरेश कांबोज, डॉ. सतीश बंसल, हरपाल कांबोज अंबाला, कमल कांबोज, शिव कुमार कांबोज, सुमित कांबोज, जितेंद्र कांबोज, सोनी कांबोज, वेद कांबोज, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कदम सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.