Move to Jagran APP

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी

डीएवी ग‌र्ल्स कालेज के गृह विज्ञान विभाग व इंडियन डायटिटिक्स एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से राष्ट्रीय आहार विज्ञान दिवस सेलीब्रेट किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिसिपल डॉ.विभा गुप्ता तथा गृहविज्ञान विभाग अध्यक्षा डॉ. आभा खेतरपाल ने अध्यक्षता की। पोस्टर मेकिग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 07:45 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनप्रीत ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डीएवी ग‌र्ल्स कालेज के गृह विज्ञान विभाग व इंडियन डायटिटिक्स एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से राष्ट्रीय आहार विज्ञान दिवस सेलीब्रेट किया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिसिपल डॉ.विभा गुप्ता तथा गृहविज्ञान विभाग अध्यक्षा डॉ. आभा खेतरपाल ने अध्यक्षता की। पोस्टर मेकिग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. खेतरपाल ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, स्वच्छ जीवन, स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दैनिक आहार में बदलाव कर कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

loksabha election banner

इस प्रकार रहा परिणाम:

पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में बीएससी होम साइंस द्वितीय वर्ष की कीर्ति राणा व पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशियन एंड डाइटिशियन की आरूषी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशियन एंड डाइटिशियन की मनप्रीत व बीए प्रथम वर्ष की निधि ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की रमा मिश्रा, प्रतिक्षा व पीजी डिप्लोमा न्यूट्रिशियन एंड डाइटिशियन की प्राची ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की रिया, बीए प्रथम वर्ष की समीक्षा भाटिया तथा बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की तनुष्का शर्मा व शैली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी होम साइंस अंतिम वर्ष की मनप्रीत ने पहला, बीएससी होम साइंस द्वितीय वर्ष की निष्ठा ने दूसरा तथा बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की सुकृति ने तीसरा स्थान अर्जित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.