गोशाला में गायों की पूजा लिया आशीर्वाद
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मकर संक्रांति पर दामला की लाला बधावाराम गोशाला में यज्ञ किया गय
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मकर संक्रांति पर दामला की लाला बधावाराम गोशाला में यज्ञ किया गया। उसमें बड़ी संख्या में लोगों हवन में आहुति डाली। राजकुमार अग्रवाल ने गोशाला के सेवादारों को कंबल और गोशाला में उपयोग के लिए जरूरत का सामान दान देकर गोमाता की सेवा की।
गोशाला के संरक्षक सौरव ¨सगला तथा रवि अग्रवाल, रोहित अरोड़ा, रणजीत मिश्रा बंटी उर्फ अरुण, प्रदीप शर्मा आदि ने गोमाता का आशीर्वाद लिया। लाला आनंद प्रकाश ने बताया कि सूर्य देव जब धनु राशि से मकर राशि पर पहुंचते हैं, तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। उत्तरायण देवताओं का दिन माना जाता है। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। यही नहीं कई जगह तो पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खिचड़ी का दान करने का भी विधान है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का प्रसाद भी बांटा जाता है।
गर्म कपड़े किए वितरित
यमुनानगर : बूड़िया की जैन धर्मशाला में मकर संक्रांति पर गर्म वस्त्र वितरण किए गए। यह कार्यक्रम बीजेपी के जिला कार्य कारिणी के सदस्य संजय शर्मा की देखरेख में हुआ। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबीता जिंदल, कविता ¨सगला, जगाधरी मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता भारद्वाज, बूड़िया मंडल अध्यक्ष प्रवेश, महामंत्री नीरजा जगाधरी, मंडल महामंत्री राजपाल, ललित, मुकेश ¨जदल, हरषित, मुकेश मंगला आदि ने शिरकत की।