धर्म के प्रति किया जागरूक
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें अपने देश व धर्म के प्रति की रक्षा के हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:49 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : धर्म के प्रति जागृत करने के लिए राष्ट्र सेवा संगठन की ओर से खुर्दी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें अपने देश और धर्म के प्रति की रक्षा के हमेशा तत्पर रहना चाहिए। 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए। क्योंकि इस दिन देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने की शपथ भी ली। मौके पर संगठन के मिलकेश महक, देवेंद्र धीमान, दिनेश, करनैल, जसवीर, प्रदीप सांगवान, शेर सिंह, राहुल, जगबीर, जसवीर सैनी, सतीश कुमार, रविद्र व नरेश उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें