विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद : युवती को बहकाकर ले गया युवक

By JagranEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 08:30 AM (IST)

शहर जगाधरी थाना एरिया में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बूड़िया चौक के नजदीक रहने वाला उसैल नामक ...और पढ़ें

लव जिहाद : युवती को बहकाकर ले गया युवक
लव जिहाद : युवती को बहकाकर ले गया युवक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

शहर जगाधरी थाना एरिया में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बूड़िया चौक के नजदीक रहने वाला उसैल नामक युवक एक युवती को बहकाकर ले गया। युवती की अगले माह शादी थी। परिजनों की ओर से आरोपित के खिलाफ शिकायत दी गई है।

शिकायत में परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को उनकी बेटी घर से लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की। इस बीच पता लगा कि उसे उसैल नामक युवक ले गया है। पुलिस के मुताबिक युवती और आरोपित युवक के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का परिजनों को भी पता था, इसलिए ही लड़की की शादी तय कर दी थी। इस समय युवती आरोपित युवक के साथ फरार हुई। उसने इस बारे में अपनी मां को भी फोन कर बताया था। आरोपित युवक चिकन की दुकान करता है। बूड़िया गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि शिकायत मिल गई है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। निशाना बनाया जा रहा युवतियों को : गगन प्रकाश

बजरंग दल के संयोजक गगन प्रकाश का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। हमीदा भी इस तरह के मामले सामने आए थे। इससे माहौल खराब हुआ था। ऐसे आरोपितों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।