ओपन शेल्टर होम में मनाया गया लोहड़ी व मकर संक्राति का पर्व
जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से ओपन शेल्टर होम में लोहड़ी व मकर संक्राति का पर्व मनाया गया। आग जलाकर लोहड़ी के आगमन पर रेवड़ी व मूंगफली बांटी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यकारी अधिकारी आंचल त्यागी ने बताया कि लोहड़ी उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्राति के एक दिन पहले मनाया जाता है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से ओपन शेल्टर होम में लोहड़ी व मकर संक्राति का पर्व मनाया गया। आग जलाकर लोहड़ी के आगमन पर रेवड़ी व मूंगफली बांटी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यकारी अधिकारी आंचल त्यागी ने बताया कि लोहड़ी उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्राति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्राति की पूर्वसंध्या पर इस त्योहार का उल्लास रहता है। रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं और रेवड़ी, मूंगफली, लावा खाते हैं।
इसी कड़ी में ओपन शेल्टर होम के बच्चों के साथ यह पर्व मनाया गया। उन्हें त्यौहार की पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान लीगल अधिकारी रंजन शर्मा, काउंसलर मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह, तारिक अजीज, कोआर्डिनेटर संजीव कुमार, आउटरीच वर्कर गौरव शर्मा, ज्योति शर्मा भी मौजूद रहे।