Move to Jagran APP

इंसान का जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता : प्रभदयाल

सत निरंकारी मंडल ब्रांच की ओर से खेड़ा मंदिर हाल में संत समागम का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 09:26 AM (IST)
इंसान का जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता : प्रभदयाल
इंसान का जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता : प्रभदयाल

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सत निरंकारी मंडल ब्रांच की ओर से खेड़ा मंदिर हाल में संत समागम का आयोजन होगा। पंजाब से प्रभदयाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रभदयाल ने कहा कि इंसान का जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है, हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। मानव को मानवीय मूल्यों का त्याग नहीं करना चाहिए। इंसान को इंसानियत से सदा ही नाता जोड़ कर रखना चाहिए। सत्संग का अर्थ समाज के प्रत्येक मानव को पता होने चाहिए। इस पर बात पर विचार करे। सत्य परमात्मा को कहा गया है ईश्वर में परमात्मा के अलावा सभी जीव जंतु और वस्तुएं सदा विराजमान नही रहा है। सत्य एक परमात्मा है। परमात्मा अविनाशी है। सत्य का संग करने का नाम सत्संग करना है। परमात्मा केवल प्रेम से प्रकट होता है। संसार में परमात्मा को गुरु के मिलन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। एक इंसार के सात गुरु होते है। इनमें मानव सारा जीवन सीखता है । ब्रांच बिलासपुर मुखी अनिल झाम ने कहा की सतगुरु के ज्ञान दिव्य नेत्रों से इंसान की मुक्ति संभव है। वो परम पिता परमेश्वर में एक हो सकता है। इस अवसर पर गुरु का लंगर बरताया गया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश झाम, मोहित झाम, अनीता, डिपल और अशोक झाम मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.