आमदन न होते हुए भी विकास की ओर कोटड़ा गांव, जल्द मिलेगी कम्यूनिटी हाल की सुविधा
सरपंच के मुताबिक जो काम पेंडिग है उसको पूरा करवा दिया जाएगा।
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : ग्राम पंचायत की अपनी आमदन न होते भी कोटड़ा खास के कदम विकास की ओर बढ़ रहे हैं। जल्दी ही ग्रामीणों को अब कम्युनिटी सेंटर की सुविधा मिलेगी। सरपंच के मुताबिक जो काम पेंडिग है, उसको पूरा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा गांव में करोड़ों की लागत से अन्य विकास कार्य हुए हैं। जल संरक्षण के लिए गांव में थ्री-पॉन्ड सिस्टम की व्यवस्था करवाने की प्लानिग है। इसके अलावा सरकार की अन्य सभी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने ये काम करवाया
- गलियों और नालियों के सुधारीकरण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च।
- कम्युनिटी हॉल का निर्माण।
- श्मशान घाट में शेड, रास्ता पक्का व चाहरदीवारी।
- मनरेगा के तहत रास्ते पक्का करवाए गए।
- स्ट्रीट लाइटें लगवाई। अब ये प्लानिग
गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की योजना है। सरपंच के मुताबिक गांव के मुख्य मार्गो पर कैमरे लगवाए जाएंगे ताकि हर गांव में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। इनका कंट्रोल रूम सरपंच के कार्यालय में होगा। गांव में फिलहाल आठवीं तक का स्कूल है। अपग्रेड करवाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। गांव का विकास करवाना ही ध्येय
सरपंच संगीता रानी ने बताया कि गांव के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि ग्राम पंचायत की अपनी आमदन न के बराबर है। केवल डेढ़ एकड़ जमीन है। जिसका सलाना ठेका 45-47 हजार रुपये आता है। बावजूद इसके विकास में कसर नहीं छोड़ी जा रही है। गांव में बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारा ध्येय केवल गांव का विकास करवाना है।