Move to Jagran APP

हिंदू नेता की अगवा बेटी सहारनपुर के गांव में मिली, लव जिहाद का हुई शिकार

यमुनानगर के हिंदू नेता की अगवा बेटी को पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया है। आरोप है कि युवती लव जिहाद का शिकार हुई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM (IST)
हिंदू नेता की अगवा बेटी सहारनपुर के गांव में मिली, लव जिहाद का हुई शिकार
हिंदू नेता की अगवा बेटी सहारनपुर के गांव में मिली, लव जिहाद का हुई शिकार

यमुनानगर, जेएनएन। शहर से एक हिंदू नेता की अगवा की गई बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव से बरामद किया गया। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने उसे हरियाणा की पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि युवती लव जिहाद का शिकार हुई है।

loksabha election banner

बता दें कि युवती को हमीदा का एक मुस्लिम युवक उसके घर से भगा कर ले गया था। हिंदू नेता की शिकायत पर नबील नामक युवक के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। इसके कुछ दिन बाद युवक नबील और युवती चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुरक्षा के लिए पहुंचे। दोनों हाई कोर्ट में पेश हाेने के लिए 12 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे तो एक कार में आए कुछ लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया। अब बताया जा रहा है कि युवक नबील ने ही उसे छिपाकर रखा था।

उत्तराखंड-उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित बिहारीगढ़ गांव में सहारनपुर पुलिस ने की थी छापेमारी

युवती को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढूंढ़ लिया। वह उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित सहारनपुर जिले के गांव बिहारीगढ़ के एक धार्मिक स्थल में मिली। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने लड़की को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया, जो उसे यमुनानगर ले आई। फिलहाल लड़की परिजनों को सौंप दी गई है या या नहीं, इस पर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही।

बताया जा रहा है कि परिजनों को पता चल गया था कि उनकी बेटी को सहारनपुर के गांव बिहारीगढ़ के एक धार्मिक स्थल में रखा गया है। परिजनों ने इसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दी। पहले तो पुलिस कार्रवाई करने को तैयार ही नहीं हुई, लेकिन जब युवती के पिता ने अपना आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर परिचय दिया गया तो पुलिस हरकत में आई।

यूपी पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सौंपा, मुस्लिम युवक पर लड़की को छिपाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टीम बनाकर धार्मिक स्थल की तलाशी ली और लड़की को बरामद कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने लड़की को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, परिजनों ने नबील पर लड़की को छिपाने का आरोप लगाया है।

नबील व अन्य पर दर्ज है अपहरण का केस

बता दें कि यमुनानगर के हमीदा निवासी नबील के खिलाफ युवती के पिता ने अगवा करने का आरोप लगाया था। लड़की के पिता ने नबील व अन्य लोगों पर भादसं की धारा 366, 120 बी, 379 के तहत केस दर्ज कराया था। लड़की के घर से गायब होने के बाउ पिता ने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन इस पर कोई ध्‍यान नहीं दिया। बाद में युवती के पिता ने दिल्ली में संघ के बड़े पदाधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में एडीजीपी अंबाला रेंज आलोक राय व कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी यमुनानगर पहुंचे। लड़की की तलाश के लिए अंबाला व यमुनानगर पुलिस की अलग-अलग आठ टीमें बनाई गई थी।

चंडीगढ़ में भी हुआ था अपहरण का केस

उधर, नबील ने 10 जून को लड़की से पिंजौर में निकाह कर लिया था। तब लड़की का नाम भी बदलकर हुमायरा कर दिया गया था। हाई कोर्ट में यह दस्तावेज देकर लड़का-लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट में इस मामले पर 17 जून को सुनवाई होनी थी। उसी दिन संघ कार्यकर्ता की बेटी चंडीगढ़ से अगवा कर ली गई। वहां की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। तब नबील ने कोई भी कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया था। हालांकि नबील का आरोप था कि लड़की के परिजन ही उसे जबरन अपने साथ ले गए थे।

--------

लड़की के कराए जाएंगे बयान : आशीष

बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि लड़की को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव बिहारीगढ़ से उप्र पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की के 164 के तहत बयान कराए जाएंगे। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.