खालसा कॉलेज ने जीती जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप
जागरण संवाददाता यमुनानगर यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच खालसा कॉलेज यमुनानगर यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट टीम के बीच खेला गया। जगाधरी वर्कशाप के मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज मुख्य अतिथि रहे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मैच खालसा कॉलेज यमुनानगर यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट टीम के बीच खेला गया। जगाधरी वर्कशाप के मंडल खेल अधिकारी राजीव बजाज मुख्य अतिथि रहे।
फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खालसा कॉलेज ने यमुना कॉलेज को 2-1 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा किया। मैच बहुत ही कांटे की टक्कर का रहा पहले हाफ में खालसा कॉलेज यमुनानगर ने 2-0 बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में यमुना कॉलेज के खिलाड़ियों ने वापसी की। टीम की ओर से एक गोल किया। अपनी टीम की उम्मीद को कायम रख। यह मैच खालसा कॉलेज यमुनानगर ने 2-1 से जीता और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मुख्य अतिथि ने राजीव बजाज ने कहा की हार जीत चलती रहती है। हर और हारने के बाद ही अपनी कमियां सामने आती है।ं एक प्रेरणा देती है कि हमें जीत के लिए और मेहनत करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने विजय टीम वह रन अप टीम को नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया। विजेता टीम को छह हजार का नगद पुरस्कार और
उपविजेता टीम को चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।