श्याम सिंह अवसरवादी नेता, इनेलो के डूबते जहाज पर हुए सवार : कर्णदेव
फोटो 13 संवाद सहयोगी रादौर पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के भाजपा छोड़ इनेलो में शामि
फोटो : 13
संवाद सहयोगी, रादौर : पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल होने पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि जीवनभर श्याम सिंह राणा एक से दूसरे दल में शामिल होते रहे। यही वजह है वह विधानसभा व लोकसभा चुनाव हारते गए। 2014 में भाजपा ने उन्हें रादौर से टिकट देकर चुनाव जिताया था। वह जिस दल में पहले थे अब फिर उसी में चले गए हैं। इनेलो एक डूबता हुआ जहाज है, जिस पर श्याम सिंह सवार हुए हैं। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी कोई फायदा नहीं मिलेगा। वह अवसरवादी नेता हैं। जो अपनी स्वार्थ की पूर्ति के लिए दूसरे दल में शामिल होते रहे हैं। क्षेत्र में उनका व इनेलो का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि राणा भाजपा के कभी वफादार नहीं थे। वह अवसरवादी हैं। जो अपने फायदे के लिए हमेशा पार्टियां बदलते रहे। भाजपा के कारण ही उन्हें क्षेत्र में लोगों से मान सम्मान मिला।