भितरघात करने वालों पर पार्टी करेगी कार्रवाई : कर्णदेव
विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की भीतर घात के कारण हार हुई है। पार्टी के अपने कुछ लोगों ने भाजपा को विधानसभा क्षेत्र में हराने का काम किया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध पार्टी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जल्द ही ऐसे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये बात पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने रॉयल गार्डन पैलेस में आयोजित बैठक में कही।
संवाद सहयोगी, रादौर : विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की भीतर घात के कारण हार हुई है। पार्टी के अपने कुछ लोगों ने भाजपा को विधानसभा क्षेत्र में हराने का काम किया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध पार्टी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जल्द ही ऐसे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये बात पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने रॉयल गार्डन पैलेस में आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी को विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में हर बूथ पर मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से हल्के का वह विकास करवाएंगे। बैठक में पार्टी की हार को लेकर समीक्षा की गई। हार के कारणों पर मंथन किया गया। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, राजकुमार बुबका, मंडल अध्यक्ष विनोद सिगला, डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, चरण सिंह, ताहिर पोसवाल आदि मौजूद रहे।