Move to Jagran APP

सभी कॉलोनियों में दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं : कर्णदेव कांबोज

रादौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सीएम ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया। यहां पर मूलभूत सुविधाएं देने का काम चल रहा है। जल्द काम काम हो जाएगा। रविवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कई कॉलोनियों और गांवों का दौरा किया। इस दौरान जोगी समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी मंत्री कर्णदेव कांबोज को समर्थन दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:13 AM (IST)
सभी कॉलोनियों में दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं : कर्णदेव कांबोज
सभी कॉलोनियों में दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं : कर्णदेव कांबोज

संवाद सहयोगी, रादौर : रादौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सीएम ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया। यहां पर मूलभूत सुविधाएं देने का काम चल रहा है। जल्द काम काम हो जाएगा। रविवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कई कॉलोनियों और गांवों का दौरा किया। इस दौरान जोगी समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी मंत्री कर्णदेव कांबोज को समर्थन दिया।

loksabha election banner

इशोपुर में एससी समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया, वहीं जोड़ियां, फूंसगड़, मंडेबर, सुढल सहित सहित कई गांवों में काफी संख्या में लोगों ने भाजपा ज्वॉइन की। प्रत्याशी ने सभी को पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र इशोपुर, जोड़िया, मंडेबर, गोलनपुर, मंडेबरी, फूंसगड, पंजेटा का माजरा, सुढल, सुढैल, शिवपुरी-बी कंसापुर, शिवपुरी कांसापुर गली नंबर-छह, बैंक कालोनी कांसापुर मिनर्वा स्कूल के पास, अजय पैलेस कंसापुर, रेलवे कालोनी, जवाहर नगर फर्कपुर, फर्कपुर, हरगड़ सहित डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा किया। कांबोज ने कहा कि कांग्रेस राज में आए दिन घोटाले होते थे। किसान, मजदूर, व्यापारी और दुकानदार के हितों की कल्याणकारी योजनाएं बनाई।

भाजपा के घोषणापत्र में किसानों की आय दोगुनी करने, लाखों युवाओं को कौशल सिखाने के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा है। विधानसभा चुनाव प्रभारी भारत भूषण जुयाल, मंडलाध्यक्ष रवि मोदगिल, चैयरमैन ऋषिपाल सैनी, वाइस चेयरमैन चरण सिंह सैनी, राजकुमार बुबका, संजीव वर्मा उपस्थित थे। इस दौरान कृष्ण सिंह, अमरजीत सिंह, राजबीर सिंह, फूल सिंह, बबलू सिंह, चौधरी रामदिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.