Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला की राम राम लेकर आया हूं, मैं नहीं मानता प्रदेश में कोई सीएम : कर्ण

मैं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राम राम लेकर आया हूं। पूर्व मुख्यमंत्री के यहां के लोग अजीज हैं। वे आते हुए उनसे मिलकर आए हैं। अब तो यहां के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हो गए हैं। ये बात अभय चौटाला के पुत्र कर्ण चौटाला ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 07:40 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 07:40 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला की राम राम लेकर आया हूं, मैं नहीं मानता प्रदेश में कोई सीएम : कर्ण
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला की राम राम लेकर आया हूं, मैं नहीं मानता प्रदेश में कोई सीएम : कर्ण

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मैं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राम राम लेकर आया हूं। पूर्व मुख्यमंत्री के यहां के लोग अजीज हैं। वे आते हुए उनसे मिलकर आए हैं। अब तो यहां के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हो गए हैं। ये बात अभय चौटाला के पुत्र कर्ण चौटाला ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने तंज कसा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि गेहूं उगानी छोड़ दो। हम कहते हैं मुख्यमंत्री महोदय चावल खाना छोड़ दो। ये संभव नहीं है। जिस इंसान के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है वह दिक्कतों को भली भांति समझ सकता है। मैं नहीं मानता कि प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री है। जो लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि खट्टर मिलने के बाद पूर्व सीएम से भी मिले थे। अर्जुन के प्रोग्राम में भी आए थे। युवाओं को भी गुमराह करने का काम किया जा रहा है। चौधरी देवी लाल 70 वर्ष की आयु में जेल गए थे, जबकि उनके छोटे भाई अर्जुन 23 वर्ष की आयु में पानी के लिए जेल गए। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जिला प्रधान दलमीरा सैनी, सुरेश शर्मा, सुरेश, अर्जुन उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.