जीवन को पतन की ओर ले जाता है नशा, इससे दूर रहे युवा : कंवरपाल
नशामुक्ति और अनेकता में एकता थीम पर प्रशासन और जनता ने सेक्टर 17 में रेडक्रास भवन के नजदीक राहगीरी कार्यक्रम किया। मंच संचालन अभिमन्यु कुमार राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पंकज और जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला ने किया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : नशामुक्ति और अनेकता में एकता थीम पर प्रशासन और जनता ने सेक्टर 17 में रेडक्रास भवन के नजदीक राहगीरी कार्यक्रम किया। मंच संचालन अभिमन्यु कुमार, राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पंकज और जूनियर जसपाल भट्टी गुरमीत चावला ने किया।
कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को पतन की ओर ले जाता है। इससे हमारे सोचने समझने की क्षमता क्षीण होती है। इससे युवा दूर रहे हैं। युवा देश का भविष्य है। जिस देश के युवा नशे के आदि होंगे, वह खोखला हो जाएगा।
पौधे किए वितरित
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। हेल्पिग हैंड संस्था के पदाधिकारियों नरेंद्र सिंह शाही और सुरेंद्र सिंह के सौजन्य से पौधे भी वितरित किए। नशा छोड़ने वाले रोहित कुमार, रफी, राजेश कुमार व मन्नी को सम्मानित किया गया। खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूकता बारे फ्लैक्स भी लगाए गए।
छोड़ नशा गीत की सीडी लांच
कैबिनेट मंत्री ने जगाधरी की एसडीएम पूजा चांवरिया द्वारा नशामुक्ति पर लिखे गए गीत और ख्याति प्राप्त एवं कैलाश खेर व अन्य संस्थाओं से सम्मानित कलाकार विकास रल्हन के गाए गए गीत छोड़ नशा की सीडी लांच की। विकास रल्हन ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आओ चाय पीएं और अखबार पढ़े का आयोजन भी हुआ।
सेहत से बढ़कर कुछ नहीं
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में आपस में मेल-जोल बढ़ता है। युवा एवं वरिष्ठ नागरिक योगा व खेल के प्रति आकर्षित होते हैं। सेहत एवं स्वास्थ्य से बढ़कर दुनिया में कोई चीज नहीं है। दौलत भी सेहत के आगे कुछ नहीं है। पहले गुरुकुलों में शिक्षा के साथ अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने की भी व्यावहारिक शिक्षा दी जाती थी। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा सेहत के लिए दें। जब हम अपनी सेहत के बारे में सोचेंगे तो नशामुक्ति के बारे में भी खुद ही सोचना शुरू कर देंगे। जब सेहत की चिता होगी तो सभी नशा छोडऩे के बारे में ही सोचना शुरू कर देंगे। नशा बहुत बड़ी बुराई है। शरीर को ठीक रखने के लिए योगा, सैर व खुश रहना जरूरी है। सरकार सभी को खुश रहना सिखा रही है।
योग टीम का रहा अच्छा प्रदर्शन
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों, नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों और समाज सेवियों ने कलाओं का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से वेद कुमार ने बीट बॉक्सिग, छात्रा मुस्कान व लड़कियों की योग टीम ने योगा प्रदर्शन, विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह गान, चुनाव कार्यालय के मोनू कुमार ने स्वयं द्वारा लिखित गीत ये बिजनेस, सब मौत का बिजनेस प्रस्तुत किया। एसडीएम पूजा चांवरिया ने कहा कि उभरते कलाकार मोनू कुमार के स्वयं लिखे और गाए गीतों की सीडी लांच कराई जाएगी।
एसडीएम ने गाया ए मेरे वतन
पूजा चांवरिया ने भी ऐ मेरे वतन-ऐ मेरे वतन, आबाद रहे तूं, मैं जहां भी रहूं, वहां-वहां रहे तूं गीत की प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त वेट लिफ्टिग, कुश्ती, चिड़ी-छक्का और अन्य खेलों की प्रस्तुति भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों से साथ-साथ टोनी के नेतृत्व में फाइव रिवर्स बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। राहगीरी कार्यक्रम 8 दिसंबर को मॉडल टाउन यमुनानगर में यमुना क्लब के सामने सड़क पर आयोजित किया जाएगा।