Move to Jagran APP

राजनीति में महिला शक्ति की भागेदारी जरूरी : कंवरपाल

महिला कमल शक्ति अभियान के तहत जगाधरी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिला शक्ति की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 08:40 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:35 AM (IST)
राजनीति में महिला शक्ति की भागेदारी जरूरी : कंवरपाल
राजनीति में महिला शक्ति की भागेदारी जरूरी : कंवरपाल

जागरण संवाददाता, जगाधरी : महिला कमल शक्ति अभियान के तहत जगाधरी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिला शक्ति की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं।

loksabha election banner

संगठन ने 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं। भाजपा पहली पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर पर भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल रहा है। राष्ट्र निर्माण में महिला शक्ति की अहम भूमिका है। इसलिए महिला शक्ति को पढ़ लिखकर आगे बढ़ना है। एक पढ़ी लिखी महिला दो परिवारों को शिक्षित करती है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं जागरूक हो रही हैं। अपने अधिकारों को पहचान रही हैं। पंचायत चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी, जबकि 42 प्रतिशत निर्वाचित हुई हैं। यह जागरूकता का ही परिणाम है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुआ है। इसमे जगाधरी विधानसभा के छछरौली मंडल, जगाधरी मंडल व प्रताप नगर की मंडल की महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, जिला अध्यक्ष प्रमिला बख्शी, जगाधरी विधानसभा महिला प्रभारी सुनीता शर्मा, महिला जिला सचिव प्रीति जौहर, सरपंच सुमन देवी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.