Move to Jagran APP

जजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उप मुख्यमंत्री चौटाला का जन्मदिन

जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 09:30 AM (IST)
जजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उप मुख्यमंत्री चौटाला का जन्मदिन
जजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उप मुख्यमंत्री चौटाला का जन्मदिन

यमुनानगर : जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन जन सरोकार दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के यमुनानगर शहरी युवा जिलाध्यक्ष रॉकी सांगवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्लम क्षेत्र में बच्चों के बीच केक काटा। वहीं, जजपा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन जन सरोकार दिवस के तौर पर मनाया। पहले कार्यालय केक काटा गया। उसके बाद अस्पताल में मरी•ाों को फल वितरत किए गए। मौके पर ओपी लाठर (जिला प्रभारी) चौ. अर्जुन सिह (जिला अध्यक्ष) रवि चौधरी (यवा जिला अध्यक्ष ग्रामीण) शैलेष त्यागी हलका शहरी अध्यक्ष यमुनानगर व अन्य मौके पर रहे।

loksabha election banner

रादौर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था

संवाद सहयोगी, रादौर : गर्मी में आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए अग्निश्मन विभाग की ओर से रादौर में फायर बिग्रेड की गाड़ी की व्यवस्था कर दी गई है। गाड़ी को शहीद ऊधम सिंह धर्मशाला में खड़ा किया गया है। इस पर तीन कर्मचारियों फायरमैन सुखबीर सिंह, जसबीर सिंह व अमरीक सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। कही भी आगजनी की घटना होने पर 101 नंबर पर इसकी सूचना दी जा सकती है। जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ी, तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

बता दें कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं, गेहूं की फसल भी पककर पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। पहले रादौर में फायर बिग्रेड की गाड़ी की व्यवस्था न होने से यमुनानगर से गाड़ी को बुलाना पड़ता था लेकिन जब तक गाड़ी यहां पहुंचती थी तब तक नुकसान काफी बढ़ जाता था। इसको लेकर क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था किए जाने की मांग सरकार व प्रशासन से कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.