जवानों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
नौवीं वाहिनी और पंद्रह रेलवे विशेष सुरक्षा बल ने पहले सीमाओं पर जाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। शनिवार सुबह जल्दी जगकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सफाई अभियान चलाकर स्व'छता का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी वर्कशाप : नौवीं वाहिनी और पंद्रह रेलवे विशेष सुरक्षा बल ने पहले सीमाओं पर जाकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। शनिवार सुबह जल्दी जगकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यात्रियों केा बताया कि गंदगी यहां वहां ने फेंक कर कूड़ादान में डाले।
कंपनी के 300 जवान एक साथ जैसे ही स्टेशन पर पहुंचे तो हर किसी की नजर उन पर थी। जाने को उत्सुक थे कि माजरा क्या है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में इतने जवान एकत्रित नहीं हुए थे। जवानों ने देखा की रेलवे स्टेशन पर गंदगी बिखरी हुई।यात्री भी इसमें बराबर ही सहभागिता निभा रहे हैं। जवानों ने स्टेशन से पालीथिन उठाए। यात्रियों को बताया कि कूड़ादान तक पहुंचने में दो मिनट भी नहीं लगते। आलस्य को छोड़कर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। इस दौरान आने वाली गाड़ियों के यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। कमां¨डग अफसर एके बरनवाल द्वारा सभी जवानों को शपथ दिलाई गई की इस अभियान को जारी रखते हुए हम अपना श्रमदान देते रहेंगे इसके बाद प्रधानमंत्री के भाषण को भी सुनेंगे।