कला उत्सव में पहले और दूसरे स्थान पर रहा गुलाबगढ़ का जवाहर नवोदय विद्यालय
गुलाबगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में जल ही जीवन है विषय पर कला शिक्षक सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 213 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
जासं, यमुनानगर : गुलाबगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में जल ही जीवन है विषय पर कला शिक्षक सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 213 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित कलाकृतियों को जवाहर नवोदय विद्यालय पानीपत में आयोजित होने वाले स्कूल स्तरीय कला उत्सव में भेजा गया था। कला उत्सव में हरियाणा, दिल्ली के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों से आई हुई कलाकृतियों की प्रदर्शनी में जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ के रवि कटारिया ने प्रथम स्थान व किरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वर्तमान में शुद्ध पेयजल समस्या में पूरा विश्व जूझ रहा है। इस ज्वलंत विषय पर चित्रण करके आम जन मानस में जागरूकता फैलाना अति सराहनीय कार्य है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों व कला अध्यापक सुनील कुमार को बधाई दी।