रोल प्ले में जैधर की टीम छाई, स्टेट में पहुंची
डाइट तेजली में हुई रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैधर की छात्राओं ने सभी ब्लाकों से पहुंचे प्रतियोगियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने किशोरावस्था एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार धीमान ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : डाइट तेजली में हुई रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैधर की छात्राओं ने सभी ब्लाकों से पहुंचे प्रतियोगियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने किशोरावस्था एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार धीमान ने बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले अध्यापक अनिल कुमार शास्त्री के प्रयासों की सराहना की। फोक डांस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी छात्राओं और प्राध्यापिका सुषमा शर्मा का धन्यवाद किया। छात्रा साहिबा, शिवानी, मुस्कान, सानिया, अभिषेक ने रोल प्ले में भाग लिया व डांस प्रतियोगिता में शिवानी, काजल, सानिया,महरुमनिशा, मुस्कान व कविता छाई। डाइट तेजली के प्रधानाचार्य व संचालकों ने विजयी छात्रों को 1500 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया।