रंगोली प्रतियोगिता में ईशा और पलक प्रथम
उन्होंने कहा कि तीज हमारा पारंपरिक त्योहार है। स्कूल के अंदर भी बच्चे कलश सजाने रंगोली बनाने व मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसका मकसद बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।
संवाद सहयोगी, देवधर : कलसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी, कलश व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि तीज हमारा पारंपरिक त्योहार है। स्कूल के अंदर भी बच्चे कलश सजाने, रंगोली बनाने व मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसका मकसद बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।
उन्होंने बताया कि कलश प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम मुस्कान द्वितीय व निशु तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में ईशा, पलक ने प्रथम स्थान स्थान पर रही। सलोनी, अतुल, आदित्य, अनिकेत व लविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजुम प्रथम स्थान पर रही। पलक द्वितीय व रितु तृतीय स्थान पर रही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप