Move to Jagran APP

माता-पिता की सेवा के लिए प्रेरित किया

विश्व जागृति मिशन सत्संग समिति ने आस्था भवन में श्रद्धापर्व मनाया। समाजसेवी अमरनाथ बंसल का नागरिक अभिनंदन किया। दीक्षितजनों ने माता-पिता बुजुर्गो की सेवा सुरक्षा व सम्मान करने का संकल्प लिया। उपप्रधान मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि महाराज की प्रेरणा से यह पर्व अक्टूबर में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:20 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:35 AM (IST)
माता-पिता की सेवा के लिए प्रेरित किया
माता-पिता की सेवा के लिए प्रेरित किया

जासं, यमुनानगर : विश्व जागृति मिशन सत्संग समिति ने आस्था भवन में श्रद्धापर्व मनाया। समाजसेवी अमरनाथ बंसल का नागरिक अभिनंदन किया। दीक्षितजनों ने माता-पिता, बुजुर्गो की सेवा, सुरक्षा व सम्मान करने का संकल्प लिया। उपप्रधान मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि महाराज की प्रेरणा से यह पर्व अक्टूबर में मनाया जाता है। इसमें माता-पिता व समाज के लिए योगदान देने वाले सज्जनों को सम्मानित किया जाता है। संस्था के प्रधान देवदत्त कांबोज, चमनलाल, संदीप गर्ग, मनीष डोडा, सुलेख सैनी तथा देशराज अरोड़ा ने बंसल को शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बंसल ने कहा कि संस्था समाज में सद्भावना बढ़ाने और संस्कार देने में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर रश्मी गर्ग, नीलम रानी, किरण अरोड़ा, कंवर देवी, यश अरोड़ा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.