Move to Jagran APP

इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल का अजय चौटाला के समर्थन में इस्तीफा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : इनेलो से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला को निष्कासित किए जाने के बाद उनके समर्थन में पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कर्ण रिसोर्ट में अजय समर्थक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जहां इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल ने भी पद से इस्तीफा देने का एलान किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:00 AM (IST)
इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल का अजय चौटाला के समर्थन में इस्तीफा
इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल का अजय चौटाला के समर्थन में इस्तीफा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : इनेलो से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय चौटाला को निष्कासित किए जाने के बाद उनके समर्थन में पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कर्ण रिसोर्ट में अजय समर्थक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जहां इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल ने भी पद से इस्तीफा देने का एलान किया। उनके साथ ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े 110 पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

loksabha election banner

अशोक शेरवाल ने कहा कि गोहाना रैली के बाद से पार्टी में उथल पुथल चल रही है। अब सभी कार्यकर्ता इस पर मंथन भी कर रहे हैं। दिग्विजय व दुष्यंत चौटाला को निलंबन का नोटिस दिया गया। जांच के लिए अनुशासन समिति भी गठित हुई, लेकिन कभी भी दुष्यंत व दिग्विजय को समिति के सामने नहीं बुलाया गया। इसके बाद पांच नवंबर को जेल से बाहर आने के बाद डॉ. अजय चौटाला इस मामले में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे, लेकिन अब उन्हें भी निष्कासित कर दिया गया। उन्हें तो कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। उनको निष्कासित करने की पहले ही तैयारी हो गई थी, क्योंकि जो लेटर पढ़ा गया। उस पर ओपी चौटाला के हस्ताक्षर नहीं थे।

आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला

अब जींद में इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। उसमें आगे फैसला होगा। अजय चौटाला के समर्थन में इस्तीफा देने वाले अशोक शेरवाल का कहना है कि अभी उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है। केवल पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जो भी निर्णय डॉ. अजय चौटाला लेंगे। उनका समर्थन किया जाएगा।

कर्ण रिसोर्ट से उतारा गया झंडा

अब तक कर्ण रिसोर्ट में ही इनेलो के मुख्य कार्यक्रम होते रहे हैं। पार्टी में मची उथल पुथल के बाद अब कर्ण रिसोर्ट से भी इनेलो का झंडा उतार दिया गया है। युवा कार्यकर्ताओं ने अशोक शेरवाल के साथ बैठक के बाद यह झंडा उतारा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.