मौसम की करवट से बढ़ी ठंडक, दिनभर छाए रहे बाद, शाम को बूंदाबांदी
मौसम की करवट ठंडक बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को धूल भरी तेज आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मौसम की करवट ठंडक बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को धूल भरी तेज आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तेज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चार दिन में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। उधर, कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने इस दौरान गेहूं या अन्य फसलों में ¨सचाई न करने की सलाह दी है।
तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम 16 व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को भी बूंदाबांदी के असार हैं। इस दिन अधिकत 17 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद शुक्रवार व शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है।
बारिश फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव का कहना है कि 24 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान किसान फसल में ¨सचाई से परहेज करें। दवाई का छिड़काव न करें। बेहतर होगा यदि मौसम का रुख देखकर की फसल की ¨सचाई की जाए। इन दिनों ठंड व बारिश दोनों ही गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होंगी। दूसरा, अलकीट की समस्या भी दूर हो जाएगी। गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए इन दिनों ठंड का होना जरूरी है।