Move to Jagran APP

भाजपा के इशारे पर इनेलो में हुई कलह : अशोक तंवर

जब व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं बढ़ जाती है तो अतीत को देखकर युवा पीढ़ी कुछ कदम उठाती है। हमने तो पहले ही कहा था कि इनेलो का प्रदेश में अस्तित्व न के बराबर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:35 PM (IST)
भाजपा के इशारे पर इनेलो में हुई कलह : अशोक तंवर
भाजपा के इशारे पर इनेलो में हुई कलह : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जब व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएं बढ़ जाती है तो अतीत को देखकर युवा पीढ़ी कुछ कदम उठाती है। हमने तो पहले ही कहा था कि इनेलो का प्रदेश में अस्तित्व न के बराबर है। इनेलो में जो कलह हुई है उसके बाद बचे हुए लोग भी उनके साथ नहीं देंगे। कांग्रेस पहले भी अपने बूते व मेहनत के आधार पर कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में वापसी की ओर है। अब और मजबूती के साथ कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। ये तो ए, बी टीमें है। अब सी टीम भी तैयार हो जाएगी। इनेलो में जो झगड़ा हुआ है उसके पीछे इशारा अमित शाह व मोदी का है। इनेलो में हुई कलह में कहीं न कहीं भाजपा का हाथ है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को जोड़ियां नाका स्थित गुरुद्वारा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

loksabha election banner

अशोक तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को उस वक्त पहचानने से भी इंकार कर दिया जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस केजरीवाल की तरह घर-घर जाकर खुद को मजबूत करेगी। तंवर ने कहा कि कौन केजरीवाल। केजरीवाल तो दो-तीन साल की उत्पति है। वे तो कट, पेस्ट वाले लोग है। कांग्रेस तो आजादी के पहले से संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। जींद में 11 नवंबर को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा की रैली पर तंवर ने कहा कि मुझे नहीं पता कौन रैली कर रहा है। यदि दो रैलियां हो भी रही है तो वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर रहे होंगे। कांग्रेस में पड़ी फूट पर उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने तरीके से पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। सभी को अलग-अलग काम दिया जाता है। विधानसभा चुनाव में उसी को टिकट मिलेगी जो कई सालों से मेहनत कर रहा है और पार्टी के लिए काम कर रहा है। यहां पर हुड्डा व तंवर के कहने से टिकट नहीं दी जाती।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में मेयर के चुनाव भाजपा नहीं करवाना चाहती। क्योंकि जींद में भी भाजपा ने उपचुनाव नहीं करवाया। जबकि पूरे देश में विधानसभा व लोकसभा के उपचुनाव हो रहे हैं। सरकार ने वार्ड को रिजर्व करने में भी गोलमाल किया है। नेताओं के इशारों पर चीफ सेक्रेटरी ने काम किया। जिला में अवैध माइ¨नग जोरों पर है। ये सब जनप्रतिनिधियों के कहने पर हो रही है। कांग्रेस के टाइम में कभी अवैध माइ¨नग नहीं हुई। यदि हुई है तो भाजपा कार्रवाई कर दे। राफेल खरीद में हुए भ्रष्टाचार को कांग्रेस जन संपर्क अभियान में उठाएगी। सरकार ने अभी तक खराब फसलों की विशेष गिरदावरी तक नहीं करवाई है। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव भूपेंद्र राणा, सतीश दताना, जिला परिषद सदस्य राजेश कटारिया, सुरेश कान्हड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.