Move to Jagran APP

पंजाब प्लाइवुड की फर्मों और संचालकों के आवासों पर इन्कम टैक्स का सर्वे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंजाब प्लाइवुड की फर्मो पर इंकम टैक्स सर्वे किया। शुक्रवार की स

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 12:05 AM (IST)
पंजाब प्लाइवुड की फर्मों और संचालकों के आवासों पर इन्कम टैक्स का सर्वे
पंजाब प्लाइवुड की फर्मों और संचालकों के आवासों पर इन्कम टैक्स का सर्वे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंजाब प्लाइवुड की फर्मो पर इंकम टैक्स सर्वे किया। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे उनकी सभी फैक्ट्रियों व आवासों पर इंकम टैक्स के अफसर पहुंच गए। सर्वे देर शाम तक चलती रही। उत्तराखंड समेत यमुनानगर में 13 फर्मों पर इंकम टैक्स ने सर्वे किया। उत्तराखंड में गर्ग परिवार के रिश्तेदार व भाजपा नेता अनिल गोयल के यहां से सर्वे शुरू हुआ। जिसकी आंच यमुनानगर तक पहुंच गई। उनके आवासों व फैक्ट्रियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया। किसी को भी न तो अंदर जाने और न ही बाहर जाने की अनुमति दी गई। टीम ने उनके आवासों व फैक्ट्रियों से दस्तावेज जुटाए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में हडकंप मचा रहा। बता दें कि जिले का नाम प्लाइवुड के कार्य में मशहूर है। यहां से देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों में भी बोर्ड की सप्लाई होती है।

loksabha election banner

मधु कॉलोनी निवासी शशि गर्ग व उनके भाईयों की पंजाब प्लाइवुड के नाम से फर्म हैं। बिलासपुर व खजूरी में उनकी प्लाइवुड की फैक्ट्री हैं। जोडिया में कंगारू के नाम से उनकी प्लाइवुड की फैक्ट्री है। इसके अलावा मधु कॉलोनी में ही उनके परिवार की चार कोठियां है। बताया जा रहा है कि देहरादून में गर्ग परिवार की एलएक्स के नाम से फैक्ट्री है। वह साझे में है। इसके अलावा वहीं पर उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर बडकलां में क्वांटम ग्लोबल विश्वविद्यालय के नाम से कॉलेज में उनकी साझेदारी है। इंकम टैक्स की टीम ने यहां पर भी सर्वे किया। सर्वे में भी इंकम टैक्स देहरादून की टीम ही आई थी। बता दें कि शशि गर्ग के पांच भाई और हैं। इनमें प्रवीण, नरेश, सतीश व केवल यहां रहते हैं। जबकि उनका एक भाई देव पंजाब में रहता है। वर्ष 2008 में भी इनके यहां सर्वे हो चुका है। उत्तराखंड के नंबर की थी सभी गाड़ियां :

सर्वे करने के लिए आए अधिकारी उत्तराखंड के नंबरों की गाड़ियों में आए थे। मधु कॉलोनी में शशि गर्ग व उनके भाईयों के आवासों के बाहर 17 कारों में इंकम टैक्स के अफसर पहुंचे। जबकि इतनी ही गाड़ियों में उनकी फैक्ट्रियों में अधिकारी पहुंचे। एक साथ यह सर्वे किया गया। फैक्ट्रियों में सर्वे के दौरान गाड़ी अंदर ही खड़ी कर ली गई और गेट बंद कर दिया गया। शशि गर्ग चले गए थे सुबह सैर करने

जिस समय टीम मधु कॉलोनी में शशि गर्ग के घर पर पहुंची, तो उस समय शशि गर्ग घर से बाहर थे। दोपहर तक वह बाहर ही रहे। बाद में उन्हें फोन कर बुलवाया गया। दोपहर करीब पौने दो बजे वह घर पर पहुंचे। शशि गर्ग ने बताया कि वह नियमों के अनुसार व्यापार कर रहे हैं। इंकम टैक्स की टीम आई है। उन्होंने जो भी दस्तावेज मांगें। उन्हें दे दिए गए। जांच में टीम का पूरा सहयोग किया गया। अनिल गोयल के साथ साझेदारी में व्यापार :

सूत्रों के मुताबिक, गर्ग परिवार का देहरादून के भाजपा नेता अनिल गोयल के साथ पार्टनरशिप है। अनिल गोयल देहरादून के बड़े व्यापारियों में जाने जाते हैं। राज्य सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी में कई अहम पदों पर भी वह रह चुके हैं। प्लाइवुड के अलावा उनका हार्डवेयर का कारोबार है। उमंग के नाम से उनका साड़ी का बड़ा शोरूम भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.