डारपुर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ग्रामीण : स्पीकर
स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमाओं को तो सुरक्षित किया ही है। साथ ही नागरिकों के अधिकारों की रक्षा भी की है। हिदुस्तान दुनिया की चौथी महाशक्ति बन कर उभरा है। वे भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमाओं को तो सुरक्षित किया ही है। साथ ही नागरिकों के अधिकारों की रक्षा भी की है। हिदुस्तान दुनिया की चौथी महाशक्ति बन कर उभरा है। वे भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर डारपुर में मुस्लिम समुदाय के मतलूब, सुलेमान, खुर्शीद, नवाब, इस्लाम, ताहिर ने कांग्रेस पार्टी की गलत जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कटारिया की लोकसभा में 99 प्रतिशत हाजिरी रही है, जिससे अंबाला के हर व्यक्ति को गर्व है। विश्व की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भाषण दिया। जनता की सहूलियत के लिए पंचकूला यमुनानगर हाईवे, अंबाला हाईवे, कैल बाइपास सभी प्रोजेक्ट कटारिया ने अपने कार्यकाल में पूरे कराए। सरकार ने जिला सहित पूरे अंबाला लोकसभा क्षेत्र में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे है, जिसका पूरा श्रेय भाजपा के रत्नलाल कटारिया को जाता है। आगे भी विकास कार्यो की गति को ऐसी ही बढ़ाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप