Move to Jagran APP

समर कैंप में बच्चों को दी गुरु इतिहास की जानकारी

निशान खालसा गतका अखाड़ा के सदस्यों ने गर्मी की छुट्टी में बच्चों को गुरु इतिहास की जानकारी देने के लिए गुरु अर्जुननगर और गुरु गो¨बदनगर के गुरुद्वारे में 15 दिवसीय गुरमत कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 05:42 PM (IST)
समर कैंप में बच्चों को दी गुरु इतिहास की जानकारी
समर कैंप में बच्चों को दी गुरु इतिहास की जानकारी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : निशान खालसा गतका अखाड़ा के सदस्यों ने गर्मी की छुट्टी में बच्चों को गुरु इतिहास की जानकारी देने के लिए गुरु अर्जुननगर और गुरु गो¨बदनगर के गुरुद्वारे में 15 दिवसीय गुरमत कैंप लगाया। शुक्रवार को उनका समापन गुरु अर्जुननगर की गुरुद्वारा में किया गया। शिविर में 102 बच्चों ने भाग लिया।

loksabha election banner

इस दौरान प्रतिभागियों को गुरुवाणी का शुद्ध उच्चारण, सिख इतिहास, कीर्तन एवं पंजाबी भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में भाग ले रहे बच्चों को नशे के खिलाफ और पर्यावरण की संभाल लिए भी प्रेरित किया गया। अखाड़े के उस्ताद मनजीत ¨सह बबलू ने कहा कि पंजाबी भाषा सिख कौम का अहम हिस्सा है, इसलिए मां बोली पंजाबी भाषा (गुरमुखी) का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। पंजाबी भाषा का ज्ञान न होने पर बच्चों को गुरबाणी, गुरु और सिख कौम के इतिहास की जानकारी नहीं मिल सकती। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पंजाबी के ज्ञान देने का आह्वान भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.