Move to Jagran APP

प्रोपर्टी विवाद में युवक ने छह पर लगाया मारपीट का आरोप

प्रोपर्टी विवाद में छह लोगों ने विष्णुनगर निवासी सोनू उर्फ सोम दत्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसे बंधक बना लिया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे मुक्त कराया। मामले की गांधीनगर थाने में शिकायत दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:01 AM (IST)
प्रोपर्टी विवाद में युवक ने छह पर लगाया मारपीट का आरोप
प्रोपर्टी विवाद में युवक ने छह पर लगाया मारपीट का आरोप

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

loksabha election banner

प्रोपर्टी विवाद में छह लोगों ने विष्णुनगर निवासी सोनू उर्फ सोम दत्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसे बंधक बना लिया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे मुक्त कराया। मामले की गांधीनगर थाने में शिकायत दी गई है। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने जोगिद्रनगर निवासी दिनेश, परमेश, मंडेबर हरमीत, अमन, सैमी व लक्की पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को शिवनगर में था। इसी दौरान आरोपित आए और उस पर हमला कर दिया। उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें उसके सिर, आंख व कंधे पर चोटें लगी हैं। आरोपितों ने से बंधक भी बना लिया। बाद में कालोनी के लोगों ने उसे आरोपितों से छुड़ाया। उधर, आरोपित दिनेश का कहना है कि मारपीट के आरोप गलत हैं। उनके साथ ही सोनू ने गाली गलौज व मारपीट की है। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई है। जासं, यमुनानगर : गांव सटारी निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव लौट रहा था। जब वह कुलचंदू गांव के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही छोटा हाथी गाड़ी की लाइटें उनकी आंखों पर पड़ रही थी। जिस पर उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली साइड में लगाई और गाड़ी चालक को इस बारे में टोका। आरोप है कि चालक ने उनके साथ अभद्रता की और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपित चालक का नाम कुलचंदू गांव निवासी दर्शन सिंह का पता लगा। कुछ ही देर में आरोपित के साथी आ गए। उन्होंने डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मामले की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित दर्शन सिंह व उसके साथियों पर केस दर्ज किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.