Move to Jagran APP

इंटरनेट नहीं चलने से निगम में नहीं हो सके कार्य, खाली लौटे उपभोक्ता

इंटरनेट नहीं चलने से नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर में बुधवार को कार्य नहीं हो सके। लोग दो घंटे तक इंतजार कर वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 06:29 AM (IST)
इंटरनेट नहीं चलने से निगम में नहीं हो सके कार्य, खाली लौटे उपभोक्ता
इंटरनेट नहीं चलने से निगम में नहीं हो सके कार्य, खाली लौटे उपभोक्ता

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : इंटरनेट नहीं चलने से नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर में बुधवार को कार्य नहीं हो सके। लोग दो घंटे तक इंतजार कर वापस लौट गए। यहां बैठे कर्मियों ने बृहस्पतिवार को आने के लिए लोगों से कहा। इससे कर्मिर्यों के प्रति लोगों में रोष दिखाई दिया।

loksabha election banner

जगाधरी निगम में कार्य के लिए आए संदीप ने बताया कि उनको मकान की एसएसमेंट चाहिए थी। इसलिए वे आए थे। यहां आकर उनको पता कि इंटरनेट काम नहीं कर रहा। इससे साइट चल नहीं रही। उन्होंने दो घंटे तक इंतजार किया। इंटरनेट नहीं चल सका। पंकज ने बताया कि उनको प्रापर्टी टैक्स से संबंधित विवरण लेना था। इसलिए वे 11 बजे यहां आए थे। पहले तो उन्होंने इंतजार किया। जब किसी कर्मचारी ने उनको नहीं पूछा। वे खुद अधिकारी के पास गए। यहां से उनको पता चला कि नेट बंद होने से साइट काम नहीं कर रही। यहां फाइल ठीक कराने पहुंची अल्का ने बताया कि वे दोपहर से बैठी हैं। उनको संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। उनको रजिस्टरी के लिए दस्तावेज की जरूरत थी। अब उनको कल फिर से आना पड़ेगा। इसी तरह से राजू ने बताया तक उनको प्रापर्टी टैक्स का पता करना था। नेट बंद होने से उनको जानकारी नहीं मिल सकी। गुमराह कर रहे यहां लगे नोटिस

जगाधरी निगम में प्रापर्टी टैक्स से जुड़ी जानकारी के लिए परिसर में नोटिस लगाया हुआ है। इस पर समय 1.30 बज तक दिया गया है। जब इसके पास बैठे कर्मचारी के पास जाते हैं तो वे ई दिशा केंद्र में भेज देते हैं। ई दिशा से भी लोगों को सही जानकारी के लिए बोर्ड तक नहीं लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां आए लोगों ने निगम से मांग की है कि यहां कार्य से जुड़े नोटिस बोर्ड लगाए जाए, जिससे लोगों की परेशानी खत्म हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.