राहगीरी में एसपी ने तीरदांजी में अजमाया हाथ, एसडीएम ने बच्चों संग की मस्ती
पुलिस प्रशासन ने जनता के साथ सेक्टर-17 में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। उसमें डीसी मुकुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों नागरिकों विद्यार्थियों समाजसेवियों आदि ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पुलिस प्रशासन ने जनता के साथ सेक्टर-17 में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। उसमें डीसी मुकुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों, नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों आदि ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतिभागियों के साथ एसडीएम जगाधरी पूजा चांवरिया ने भी शानदार प्रस्तुति दी। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने तीरदांजी में हाथ अजमाया।
विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
डीसी और अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों और लोगों का मनोबल बढ़ाया। उन्हें सुबह जल्दी उठने और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्टेज संचालन पंकज चुघ और अभिमन्यु ने किया।
इनकी रही हास्य प्रस्तुति
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत, विकास रल्हन ने यमुनानगर पर गीत और चेलाराम पटवारी ने हास्य प्रस्तुति दी। लोगों को जल संचय और जल बचाओ की शपथ दिलाई। डीसी ने कहा कि सरकार के जल शक्ति अभियान को सफल बनाना होगा। सभी को जल बचाने और जल संचय के लिए कदम उठाने होंगे, ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहें।
ये हुई प्रतियोगिताएं
फुटबाल, बैडमिटन, बॉक्सिग, योग, पुसअप, नृत्य, क्रिकेट मैच और तीर अंदाजी प्रतियोगिता हुई। साथ ही भंगड़ा भी हुआ। डीसी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों में पौधे वितरित किए। 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, एसआइ सतपाल सुरक्षा इंचार्ज, एसएचओ ट्रैफिक यादविद्र, कोच प्रवीण कुमार, रवि कुमार, निगम के रवि ओबराय, अनिल नैन, पार्षद राम आसरा आदि उपस्थित थे।